आगर मालवा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण आज 10 मई से प्रारंभ हुआ। कलेक्टर कैलाश वानखेडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की बैठक लेकर अभियान का सफल क्रियान्वयन कर जनसामान्य से जुड़ी शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि जन- सामान्य से संबंधित 67 सेवा के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण होना है। सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु फील्ड में रहकर शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण करें। इसके साथ ही जन- सामान्य से संबंधित सेवाएं अविवादित नामांतरण, बँटवारा, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, भवन अनुज्ञा, ड्राइविंग लायसेंस, वाहन पंजीयन आदि का निराकरण किया जाए। प्रभारी मंत्री के माध्यम से आई हुई सभी शिकायतों का निराकरण भी अभियान में किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि विभाग प्रमुख अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का असल में निराकरण अभियान में करवाएं, नाममात्र का निराकरण नहीं करें। सीएम हेल्पलाईन पर जो शिकायतें मांग आधारित है, उन्हें फोर्स क्लोज करवाएं। ऐसी शिकायतों को, जिनका निराकरण बजट संबंधी कारणों, नीतिगत निर्णयों, सिविल या उच्च न्यायालयों में लंबित प्रकरण के कारणों से किया जाना संभव न हो, अलग से चिन्हित करें तथा शेष समस्त शिकायतों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। अभियान में राजस्व, सामान्य प्रशासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, उद्यानिकी एवं परिवहन विभाग की चिन्हांकित सेवाओं के लिये प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या एवं निराकृत आवेदनों की संख्या को पोर्टल पर प्रविष्टि करवाना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान अन्तर्गत 16 मई से 25 मई तक हर ग्राम और हर शहरी वार्ड में विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। इन शिविरों नागरिक 67 सेवाओं से संबंधित नवीन आवेदन दे सकते हे। जिनकों पृथक से पंजीकृत कर उनका निराकरण 15 जुलाई तक किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम सत्येन्द्र बैरवे, एसडीएम सुसनेर किरण बरवडे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर मनीषा कौल व जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।