कटनी। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये कटनी जिले की विधानसभा क्षेत्र 93-मुड़वारा के 20 मतदान केन्द्रों का बेसलाइन सर्वे किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 93-मुड़वारा एवं प्राचार्य शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी को महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को प्रगणक नियुक्त कर बेसलाईन सर्वे हेतु विधानसभा क्षेत्र के लिये एक सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) की नियुक्ति शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। बेसलाइन सर्वे हेतु नियुक्त छात्र छात्राओं द्वारा सर्वे का कार्य रविवार एवं सोमवार को भी मतदान केंद्रों में जाकर किया गया। इस दौरान मतदाताओं से संपर्क किया गया तथा आवश्यक जानकारी प्रदान की जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक भी किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।