BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 5:10 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान में रेलवे लाइन सहित 5 हजार करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, श्रीनाथ जी के किए दर्शन, सीएम गेहलोत ने की अगवानी, पढ़े खबर 

Share On:-

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ही मंच से एक-दूसरे पर सियासी तंज कसा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री से विपक्ष का सम्मान करने की बात तो मोदी ने कांग्रेस के शासनकाल में रुके विकास कार्यों का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश में अच्छा होते हुए देखना ही नहीं चाहते। उन्हें केवल विवाद खड़ा करना अच्छा लगता है। यदि पहले ही मेडिकल कॉलेज बना दिए जाते तो देश में डॉक्टर्स की कमी नहीं होती।

वहीं, मुख्यमंत्री ने मोदी के सामने एक बार फिर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को पूरा करने की मांग रखी और कहा कि सरकार कोई भी हो उसे विपक्ष का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि बिना विपक्ष के सत्ता पक्ष कुछ नहीं है।

दरअसल, प्रधानमंत्री आज एक दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन के बाद रेलवे लाइन सहित पांच हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। मोदी के इस दौरे के साथ ही भाजपा ने राजस्थान में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE