नीमच। शासकीय ओदयोगिक प्रशिक्षण संस्था जावद में 12 मई 2023 को प्लेसमेंट केम्पस ड्राईव प्रातरू 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एल.एण्ड.टी.अहमदाबाद गुजरात की कम्पनी सम्मिलित हो रही है। इस प्लेसमेंट ड्राईव में कक्षा 5 वीं, 8 वीं, 10 एवं 12 वीं पास एवं सभी ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु के उम्मीदवार बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते है और संस्था में उपस्थित होकर दी गई लिंक एवं क्यूआर कोड द्वारा पंजीयन कर सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।