BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 7:52 pm
BIG REPORT : नपाध्यक्ष चौपड़ा ने वाहन शाखा का किया आकस्मिक निरीक्षण, कचरा गाड़ी वाहन चालकों की सुनी समस्याएं, दिये आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा बुधवार दोपहर अचानक पुरानी नगरपालिका स्थित वाहन शाखा पहँुची व वहां का निरीक्षण कर वाहन शाखा कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर कर्मचारियों की समस्या सुनी व कचरा गाड़ी वाहन चालकों को समय पर डोर-टू-डोर पहँुचने व कचरा व्यवस्थित रूप से संग्रहित करने के निर्देश दिये। साथ ही 14 कचरा वाहनों पर हेल्पर के रूप में रखे कर्मचारियों से भी चर्चा की। इस दौरान परिवहन शाखा सभापति कुसुम अशोक जोशी, स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, उपयंत्री अपर्णागिरी, स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज आदि भी नपाध्यक्ष के साथ थे।
नपाध्यक्ष चौपड़ा ने बताया कि शीघ्र ही नये कचरा वाहन भी आने वाले हें तथा नये कर्मचारियों की भी भर्ती की जावेगी, ताकि शहर के हर हिस्से व हर घर तक कचरा वाहन पहँुचे और स्वच्छता के मामले में नीमच शहर अच्छी रेंक प्राप्त कर सके। वाहन चालकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि आगे से अगर कोई भी शिकायत प्राप्त होती है और किसी क्षेत्र में कचरा गाड़ी नहीं पहँुचती है तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।परिवहन शाखा सभापति कुसुम जोशी ने वाहन शाखा कार्यालय में अव्यवस्था पर नराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE