सरवानिया महाराज। शासकीय विभागों से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिये प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। इस अभियान में चिह्नांकित 67 सेवाएँ नागरिकों को प्रदान करने वाले सभी मैदानी कार्यालयों में सेवा प्रदान शिविर लगाए जाएंगे।
मुख्य रूप से इस अभियान के 2 प्रमुख घटक होंगे। प्रथम घटक में ऐसे सभी विभागों, जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं, के कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा-संभव शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण होगा।
सरवानिया महाराज में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण शुभारंभ आज श्री सरस्वती मैया जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। वार्ड क्रमांक 1, 2 के शिविर में बालिकाओं का हिमोग्लोबिन की जांच की गई साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर पार्षद प्रतिनिधि नाहर सिंह कानावत, मुख्य नगर पालिक अधिकारी राजेश गुप्ता, राजस्व अमला, स्वच्छता अमला के साथ वार्ड क्रमांक 1 और 2 में निरीक्षण कर स्वच्छता दरोगा को निर्देश दिए गए हैं कि सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर विशेष रुप से नालियों की सफाई दवा छिड़काव साथ ही लोगों को जागरूक किया जावे की गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग प्रथक्करण कर कचरा वाहन में डालें और शिविर में मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आप शिविर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उक्त शिविर में आंगनवाडी सुपरवाजर आभा पाटीदार, राजस्व विभाग से सूरजमल सालवी सहायक राजस्व निरीक्षक, जल विभाग से भंवर सिंह राणावत, स्वच्छता विभाग से राजेश छपरीबंद, विजय दुर्गज, अजय प्रताप सिंह राणावत, घनश्याम पाल, मनीष गोयल, मय नगर परिषद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।