BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 10:54 am
KHABAR : पुलिस ने क्राइम कंट्रोल और सुरक्षा को लेकर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, फुसरिया बार्डर चेक पोस्ट पर हुई कार्रवाई, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पुलिस ने क्राइम कंट्रोल और सुरक्षा को लेकर बुधवार शाम फुसरिया बार्डर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर शंभूसिंह चौहान ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेलमेट और बेल्ट लगाने की हिदायत दी। जबकि नियमों का पालन नहीं करने वाले 7 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिंगोली थानाधिकारी कैलाश चंद चौहान द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत बुधवार को सब इंस्पेक्टर शंभूसिंह चुंडावत ने टीम के साथ फुसरिया बार्डर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग की।
इस दौरान सड़क पर चलने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को बिना हेल्मेट व बेल्ट लगाएं वाहन चलाने पर टोका गया। नियमों का पालन नहीं करने वाले 7 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई, उनसे 2 हजार रूपए समन शुल्क वसूला गया। जबकि कुछ वाहन चालकों को हिदायत देकर भी छोड़ा गया।
चेकिंग के दौरान यात्री वाहनों के दस्तावेज और परिवहन क्षमता की जांच करते हुए कंडक्टर को जरूरत से ज्यादा सवारियां न बैठाने की सलाह भी दी गई।
इस बाबत थानाधिकारी कैलाश चंद चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में क्राइम पर कंट्रोल रखने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उनका मानना है कि इस तरह का अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर बना रहे। वाहन चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर शंभू सिंह चुंडावत, प्रधान आरक्षक देवकिशन धनगर, आरक्षक पहलाद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE