BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 11:09 am
KHABAR : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत ग्राम अरनियाकलां में शिविर का आयोजन, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शुजालपुर नगर के वार्ड क्रमांक 01, शुजालपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम जामनेर एवं कालापीपल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम अरनियाकलां में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार राकेश खजुरिया, जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ रूषाली पोरस व कालापीपल आरके मण्डल, नायब तहसीलदार मुकेश सांवले, विष्णु प्रजापति, आनंद जायसवाल नायब तहसीलदार एवं शुजालपुर नगर के शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार व सीएमओ प्रवीण सेन भी उपस्थित थे।

शुजालपुर के वार्ड क्रमांक 01 के शिविर के दौरान कलेक्टर ने नगरपालिका के कर्मचारी से वार्ड में जल वितरण एवं नवीन कनेक्शन देने की जानकारी ली। यहां के एक निवासी से बताया कि नल में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। कलेक्टर ने तत्काल सुधार करने के निर्देश दिये। साथ ही वार्डवासियों ने बताया कि पानी की टंकियों पर मधुमक्खियों के छत्ते बने हुए है, कलेक्टर ने डीएफओ से दूरभाष पर चर्चा कर टंकियों से मधुमक्खी के छत्ते हटवाने के लिए कहा। यहां एक आवेदक शफीक खान ने बताया कि उसके द्वारा आवास के लिए आवेदन दिया गया है, किन्तु कार्रवाई नहीं हुई। आवास से संबंधित कर्मचारी से जानकारी लेने पर बताया गया कि इनका नाम सातवी सूची में जोड़ा गया है। कलेक्टर ने उपस्थित बच्चों से चर्चा करते हुए उनकी शिक्षा की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि जनसेवा अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों की प्रतिदिन समीक्षा होगी।

जामनेर के शिविर में कलेक्टर कन्याल ने उपस्थित जनसमुदाय से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि शासन योजनाओं से पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिए जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। शिविर के दौरान लोगों के आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। शिविर प्रभारी ने बताया कि कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण किया गया है। इस मौके पर कलेक्टर को रामप्रसाद भैरूसिंह ने बताया कि सड़क बनने के कारण उसके खेत में वर्षा का पानी भर जाता है, जिससे फसल खराब होती है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पोरस से कहा कि सड़क के किनारे नाली बनवा दें, जिससे पानी खेतों में नहीं भरेगा। इस अवसर पर दरियावसिंह, रामकिशन, नरबतसिंह आदि ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदोबस्त के कारण कई किसानों के खेतों के नक्शे में गलतियां है, जिसकी सुधार की आवश्यकता है।

अरनियाकलां में कलेक्टर ने ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि शिविर के दौरान रवि वर्मा, मनोज सुनानिया, विष्णुप्रसाद, दुर्गेश बामनिया आदि की शिकायतों का निराकरण किया गया है। ग्राम अरनियाकलां में अच्छा कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सहायिका पिंकी परमार, कार्यकर्ता नीतू सोनानिया, एएनएम सीमा तोरपड़े, कम्प्यूटर ऑपरेटर अर्जुन सोनानिया तथा कमलचन्द्रवंशी का सम्मान किया गया।

कलेक्टर ने दोनों ग्रामों में सरपंच से कहा कि वे जल कर एवं संपत्ति कर की वसूली कर ग्राम पंचायत का विकास करें। कलेक्टर ने कहा कि पंचायत में पक्ष एवं विपक्ष के सभी लोग मिलकर ग्राम के विकास के लिए कार्य करें। सभी शिविर स्थलों पर कलेक्टर ने स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए “हमारा शाजापुर-स्वच्छ शाजापुर के नारे लगवाए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE