आगर मालवा। शासकीय नेहरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा आगर मालवा विधानसभा मतदाता बेसलाइन सर्वे कार्य किया गया। मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 166 में विगत विधानसभा चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित 20 मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बेसलाईन सर्वे हेतु प्राचार्य डॉ रेखा गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के 20 स्वयंसेवको का प्रगणक के रूप में चयन कर प्रशिक्षण दिया गया था। सर्वे प्रारूप में 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरुष मतदाताओं का सर्वे किया गया, जिसमें मतदाता सूची में पंजीयन, ईपिक कार्ड, स्वीप गतिविधि, ईवीएम, वीवीपेट, मतदान केंद्र की सुविधा, मतदान के लिए प्रलोभन, दबाव, नोटा आदि से संबंधित प्रश्नावली द्वारा मतदाताओं का साक्षात्कार लिया गया। कुशलतापूर्वक पूर्ण करने का प्रशिक्षण जिला मास्टर ट्रेनर प्रो सुशील कटारिया एवं बेसलाइन सर्वे जिला नोडल अधिकारी डॉ संतोष एस्के द्वारा दिया गया था। बीस स्वयमसेवकों ने 2 से 10 मई 2023 तक निर्धारित प्रारूप एवं नियत मतदान भाग के मतदाताओं का साक्षात्कार लेकर सर्वे कार्य पूर्ण किया। प्रगणकों में विद्यांशी, निहारिका, जिया, माया, पूजा, निकिता, सुरेंद्र, गोपाल विश्वकर्मा, गोपाल कारपेंटर, रघुवीर, महेश, प्रदीप, संजय, गोविंद, कर्मण एवं इमरान आदि ने भाग लिया। जिला निर्वाचन कार्यालय आगर मालवा द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया एवं प्रतिदिन बेसलाइन सर्वे की मॉनिटरिंग एस डी एम, आगर मालवा द्वारा की गई। प्रगणकों को बेसलाइन सर्वे के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।