मन्दसौर। शहर के धुलकोट बांध मदारपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस का दल। नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हमने यहां धूलकोट बांध का निरीक्षण किया यहां की वास्तविक स्थिति बहुत खराब है क्योंकि यहां पर जो प्रोटेक्शन वाल बरसात के पानी को रोकने के लिए बहुत पुराने समय में बनाई गई थी उस दीवार को नगर पालिका की मिलीभगत ने पूरी तरह से तोड़ दिया गया जिसके कारण आने वाले समय में बरसात का पानी अगर 2019 जैसी भारी बरसात अगर हुई तो निश्चित रूप से बरसात का पानी यहां से बहकर धान मण्डी, पतासा गली, राम मोहल्ला एवं घंटाघर तक जाने कि स्थिति बन सकती हैं क्योंकि इस दीवार से अभी तक बरसात का पानी रुका हुआ था नगर पालिका का ऐसा करना निश्चित रूप से भू माफियाओं को कहीं न कहीं फायदा पहुंचाया जा रहा हैं। इस संबंध में जो भी जिम्मेदार हैं चाहे वो नगर पालिका के अधिकारी हो, इंजिनियर या फिर कोई अन्य लोग हो हम इस कृत्य का घोर विरोधी करते हैं और मन्दसौर शहर के हित के लिए बहुत जल्द आंदोलन भी करेंगे क्योंकि यह मंदसौर शहर की सुरक्षा का मामला है।