आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक संतोष कौरी ने थाना कोतवाली पर दर्ज अपराध प्रकरण 278/2023, भारतीय दण्ड विधान की धारा 307,323,324,147,148,149, 29 में फरार आरोपी विजय पिता भेरूलाल निवासी फूलमालीपुरा आगर की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रुपए की ईनाम उद्घोषणा जारी की है। जो कोई व्यक्ति, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी या अन्य उक्त फरार आरोपी के संबंध में सूचना देगा, उसे घोषित ईनाम राशि पुरस्कृत किया जाएगा। ईनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।