BREAKING NEWS
HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 12:38 pm
REPORT : नेशनल लोक अदालत में लम्बित विद्युत प्रकरणों का निराकरण करवाने पर मिलेगी छूट, इस समय पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। नेशनल लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर आगर में 13 मई, शनिवार को होने जा रहा है। जिसमें विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू समस्त कृषि, पांच किलोवाट भार तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्वशक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं की नियमानुसार छूट दी जाएगी। नेशनल लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में विद्युत कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चुक किए जाने पर निर्धारण आदेश जारी की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक छः माह में चक्रवर्ती दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छुट प्रदान की जावेगी । वही लिटिगेशन प्रकरणों में विद्युत कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एव आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक छः माह चक्रवर्ती दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जायेगी । उक्त छूट का लाभ केवल आंकलित सिविल दायित्व की राशि पचास हजार रूपये तक के प्रकरणों पर ही दिया जायेगा । ऐसे उपभोक्ता जो नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण करवायेंगे उनका न्यायालय में लंबित अपराधिक प्रकरण (लिटिगेशन) एवं न्यायालय में दर्ज होने वाले प्रकरण (प्रिलिटिगेशन) को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जायेगा । समझौते के माध्यम से छूट हेतु अन्य शर्तें/जानकारी संबंधित विद्युत वितरण केन्द्र कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जिले के उपभोक्ता 13 मई, शनिवार को आयोजित “नेशनल लोक अदालत न्यायालय आगर में उपस्थित होकर अपने लबित प्रकरणों का निराकरण करवा कर छूट का लाभ प्राप्त करें ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE