आगर मालवा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर ने पदीय दायित्वो के प्रति लापरवाही बरतनें पर ग्राम पंचायत रिंछी के सचिव राजेन्द्रसिंह चांदना को निलंबित कर दिया है। जारी आदेशानुसार शासन निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन 10 से 31 मई 2023 तक सम्पूर्ण प्रदेश में किया जा रहा है। द्वितीय चरण में विभागों में पूर्व लम्बित आवेदनों एवं सीएम हेल्पलाईन का शत-प्रतिशत निराकरण करने एवं साथ ही अभियान अन्तर्गत 10 मई से 31 मई तक मुख्यालय पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर मांग/शिकायत का शत-प्रतिशत निराकरण करने हेतु जिले के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को पाबंद किया गया है। अभियान के द्वितीय चरण के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े एवं सीईओ जिला पंचायत द्वारा संयुक्त भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत रिंछी के मुख्यालय पर सचिव राजेन्द्रसिंह चांदना अनुपस्थित पाए गए, सचिव का उक्त कृत्य अपने पदेन दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही श्रेणी में आने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में सचिव चांदना का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत नलखेड़ा रहेगा तथा शासन नियमानुसार वेतन भत्ते की पात्रता होगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।