मंदसौर। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर के सीतामऊ पहुँच गए है। मुख्यमंत्री ने ग्राम जवानपुरा में कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त सूक्ष्म-वृहद सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इसके बाद सीएम सीतामऊ सभा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने लाडली बहना योजना की पात्र बहनो का फूल वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, विधायक माधव मारु सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित है।