मंदसौर। सीएम शिवराज सिंह चौहान का इस समय मंच पर उद्बोधन चल रहा है। उन्होंने उद्बोधन के दौरान शुरुआत में गाना गाकर लाड़ली बहनो को सम्बोधित किया। सीएम शिवराज ने गाया कि- फूलो का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है...। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओ से भी यही गाना गवाया।