BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2023, 11:42 am
BIG NEWS : बोहरा समाज के धर्मगुरु हिज़ हालिनेस डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का सोमवार से चार दिवसीय बुरहानपुर दौरा, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। बोहरा समाज बुरहानपुर के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बुरहानपुर वासियों सहित पूरे जिले को खुशी का समाचार देते हुए मन प्रसन्न है कि बोहरा समाज की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत, बोहरा समाज के धर्मगुरु हिस होलीनेस डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का लॉकडाउन के बाद पहला बुरहानपुर दौरा हो रहा है। 

समाज के मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को 4 दिन बुरहानपुर शहर में रहेंगे और बोहरा समाज की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दरगाह दरगाहे हकीमी में संपन्न होने वाले उर्स में शरीक होकर सरपरस्ती और रहनुमाई फरमाएंगे। 

मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज के धर्मगुरु इन दिनों मध्यप्रदेश के कुक्षी दही बड़वानी खरगोन आदि के दौरे पर चल रहे हैं। इस कड़ी में बुरहानपुर से दाऊदी बोहरा समाज के गणमान्य जन सहित बुरहानपुर आमिल शेख सैफुद्दीन अमरावती वाला साहब की सदारत में बोहरा जमात, अंजुमन ए ज़कवी जमात कमेटी के 15 मेम्बर्स ने 9 मई को बड़वानी का दौरा करके बोहरा समाज के धर्मगुरु की खिदमत ए आलिया में बुरहानपुर आने का निमंत्रण सादर प्रस्तुत किया था, जिसे उनके द्वारा सहर्ष स्वीकार कर बुरहानपुर आगमन की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बुरहानपुर शहर के सभी श्रद्धालुगण, जो बेसब्री और बेचैनी के साथ अपने दिलों में दीदार का अरमान रखते हैं, बोहरा समाज के धर्मगुरु के बुरहानपुर आगमन का इंतजार करते करते उनकी आंखें तरस गई थी, अब ऐसे श्रद्धालुओं की खुशी की कोई इंतिहा नहीं है। ऐसे श्रद्धालु 4 दिन बुरहानपुर में हिज़ होलीनेस  डॉक्टर सैय्यदना मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब का दीदार कर सकेंगे। बुरहानपुर के लिए खुशकिस्मती की बात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE