BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही अफरोज बी, रामपुरा के सैय्यद.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे घीसालाल नैनवाया, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : हत्या के सनसनीखेज मामले में गरोठ.. <<     KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 5:31 pm
KHABAR : प्रख्यात विचारक और राम कथा विशारद मनोज श्रीवास्तव वानर राज हनुमान शीर्षक पर कल देंगे व्याख्यान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच की सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था कृति द्वारा नगरपालिका के सहयोग से वानर राज हनुमान शीर्षक पर व्याख्यान का आयोजन 14 मई रात 8 बजे से टाउन हॉल पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विचारक, राम कथा विशारद, अविभाजित मंदसौर जिले के कलेक्टर रहे और पूर्व अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव व्याख्यान देंगे। यह बात कृति के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने परशुराम मंदिर समिति के परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। 

गौड़ ने पत्रकारों से कहा कि यह कार्यक्रम केवट जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र राठौर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। हनुमान जी का चरित्र हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादाई है। मनोज श्रीवास्तव जो कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता है उन्होंने भगवान हनुमान पर विस्तृत अध्ययन किया है। उन्होंने सुंदरकांड के 18 खंड और कई पुस्तक लिखी है। उनका व्याख्यान निश्चित रूप से रुचिकर होगा। आयोजक संस्था कृति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को टाउन हॉल में वानर राज हनुमान पर व्याख्यान सुनने हेतु उपस्थित होने की अपील की है। 
प्रेस कॉन्फ्रेंस को चार्टर्ड अकाउंट दिलीप मित्तल एवं भरत जाजू ने भी संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृति के सचिव डॉ विनोद शर्मा, रघुनंदन पाराशर जीवन कौशिक भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE