BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 12:30 pm
BIG NEWS : दिग्विजय के सामने 5 नंबर के नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, पटेल और कोठारी ने भीड़ जुटाने के लिए जारी किए अलग-अलग वीडियो, आज दिखाएंगे ताकत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इंदौर पहुंचे कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सामने आज 5 नंबर के नेता शक्ति प्रदर्शन करते नजर आएंगे। दरअसल, दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह 10.30 बजे लाभ मंडपम में 5 नंबर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिसको लेकर सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल कोठारी ने मंगलवार को अपने-अपने समर्थकों की भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग वीडियो जारी किए हैं। खास बात यह है कि सत्यनारायण पटेल ने जहां सुबह 11 बजे वीडियो जारी किया था तो वहीं स्वप्निल कोठारी ने यह वीडियो शाम 4 बजे बाद जारी किया।


देपालपुर की राजनीति में सक्रिय रहें कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल पिछला चुनाव 5 नंबर में महेंद्र हार्डिया से 11 सौ वोटों से हार गए थ। लेकिन उनकी सक्रियता क्षेत्र में बनी हुई हैं। वहीं शिक्षाविद् से राजनीतिज्ञ बने स्वप्निल कोठारी भी 5 नंबर से सक्रिय हैं। खास बात यह है कि दोनों ही नेता दिग्गी खेमे बताए जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर दोनों ही नेता भारत जोड़ो यात्रा के समय से ही सक्रिय हो गए थे।


बताया जा रहा है कि सत्यनारायण पटेल को दिल्ली तो कोठारी को कमलनाथ के सहारे के भी उम्मीद है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद पटेल पर गांधी परिवार भरोसा जताया था। जिसके बाद वह सीधे दिल्ली हाईकमान से जुड़ गए हैं। वहीं कोठारी प्रदेश कमेटी में हैं और कमलनाथ के सीधे संपर्क में हैं। ऐसे में इस सीट के लिए टिकट किसे मिले इसके लिए दबाव दो तरफा होने जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों ही नेता इंदौर आए दिग्विजय सिंह के भी खास हैं।


सत्यनारायण पटेल साल 1998 में विधानसभा 5 से चुनाव जीते थे। लेकिन साल 2003 में उन्हें देपालपुर भेज दिया गया, जहां वह चुनाव हार गए। लेकिन 2008 में वह देपालपुर से चुनाव जीते और साल 2013 में फिर चुनाव हारने के बाद 2018 में विधानसभा पांच में लौटे लेकिन मात्र 1132 वोट से बीजेपी के महेंद्र हार्डिया से चुनाव हार गए। वहीं शिक्षाविद् से राजनीतिज्ञ बने स्वप्निल कोठारी ने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE