BREAKING NEWS
BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 4:00 pm
BIG NEWS : बिजली विभाग का मेंटेनेंस का काम और जूनियर इंजीनियर, जब 15 टन वजनी ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बुलाई क्रेन मशीन तो अचानक हुआ ये बड़ा हादसा, फिर मौके पर मच गई चीख पुकार, जेई की हुई दर्दनाक मौत, पढ़े खबर  

Share On:-

शिवपुरी। जिले के कोलारस में क्रेन पलटकर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पर जा गिरी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक असिस्टेंट इंजीनियर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल एक बड़े ट्रांसफॉर्मर को क्रेन की मदद से शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 

जानकारी के मुताबिक यहां बिजली सब स्टेशन पर एक ट्रांसफॉर्मर तीन महीने से खराब पड़ा था। 12 से 15 टन वजनी इस ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए क्रेन बुलाई गई। क्रेन उसे उठा नहीं सकी और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान निगरानी के लिए मौके पर खड़े जूनियर इंजीनियर नरोत्तम जाटव और एसिस्टेंट इंजीनियर आशुतोष कुमार क्रेन की चपेट में आ गए। जिससे जूनियर इंजीनियर नरोत्तम जाटव की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले जेई नरोत्तम जाटव श्योपुर जिले के सबलगढ़ क्षेत्र के सांथेर गांव के रहने वाले थे। नरोत्तम जाटव कई वर्षों से शिवपुरी जिले में बिजली विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी आठ साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। नरोत्तम जाटव की मौत के बाद शिवपुरी के बिजली विभाग में शोक की लहर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE