BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 5:51 pm
NEWS : सांसद बेनीवाल ने की मेघराज सिंह रॉयल पर टिप्पणी तो विरोध में उतरा सर्व समाज, कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत दिनों नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा राजस्थान के सुप्रतिष्ठित भामाशाह, समाजसेवी एवं व्यापार जगत में प्रतिष्ठित व्यक्ति पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए चित्तौड़गढ़ सर्वसमाज द्वारा इसे सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से अशोभनीय बताते हुए हनुमान बेनिवाल के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

सर्वसमाज द्वारा दिये ज्ञापन में बताया कि सांसद के द्वारा बजरी माफिया जैसे दुर्भावनापूर्ण शब्दो का प्रयोग न केवल एक नागरिक बल्कि बजरी के लीगल टेंडर जारी करने वाले समस्त वैधानिक प्रशासनिक सिस्टम को चुनौती देना प्रतीत हो रहा है। एक लोकतंत्र का वाहक जो स्वयं उपद्रवी छवि एवं अभद्र, भडकाऊ भाषा के लिए प्रचारित है के द्वारा अपने व्यक्तिगत हितों के लिये बजरी व भूमाफियाओं के साथ मिलकर मेघराज सिंह रॉयल जैसे सम्मानीय व्यक्तित्व की मानवीय प्रतिष्ठा एवं सम्मान को आघात पहुँचाने कुकृत्य करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन करता है। हमारा संविधान किसी भी नेतृत्व या किसी भी व्यक्ति को नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हनन की स्वीकृति या लाइसेंस नही देता है।

सांसद द्वारा अपने व्यक्तिगत स्वार्थसिद्धि के लिए मेघराज सिंह रॉयल जैसे सर्वसमाज के लिए प्रतिबद्ध, समर्पित एंव संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग सांसद के स्वयं के चरित्र पर हजारों सवाल खड़ा करता है।  इस टिप्पणी की सम्पूर्ण नैतिक समाज द्वारा कड़ी निंदा करते हुए मानहानि के इस कुत्सित षडयत्र पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष सहदेव सिंह नारेला, करण सिंह बराड़ा, जौहर स्मृति संस्थान के तेजपाल सिंह खोर, गजराज सिंह बराड़ा, भोपाल शिक्षा समिति के एमडी लालसिंह भाटी, श्री राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह भाटी, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष लोकपाल सिंह डेट, कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, नरपत सिंह भाटी, राघवेंद्र सिंह भींचोर, मेवाड़ क्षत्रिय महासंघ अध्यक्ष कान सिंह सुवावा, श्री प्रताप फाउंडेशन के विक्रम सिंह झालरा, राजेंद्र सिंह खेडिया, प्रताप स्पोर्ट्स क्लब के चावंड सिंह दांतड़ा, योगेंद्र पाल सिंह राठौड़, भंवर सिंह मुरलिया, रवि बैरागी, गोपाल वेद, रितिक ओझा, भैरू गुर्जर डेट, भूपेंद्र सिंह हाथीपुरा, देवेंद्र सिंह राणावत, दिनेश पुरी, रतन गुर्जर, बंशीलाल जाट, राजु कीर, भूपेंद्र सिंह बराड़ा, विक्रम सिंह बराड़ा, गजेन्द्र प्रताप सिंह बस्सी, नरेन्द्र सिंह गोरिसया, राजेन्द्रसिंह पुरावत, अचलसिंह भाटी, अर्जुनसिंह पुठोली सहित सैंकड़ों की संख्या में सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE