BREAKING NEWS
BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 6:23 pm
NEWS : बस चालक और परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 3 दिन प्रयास कर बेग को उसके मालिक तक पहुँचाया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। जहां एक बस और ट्रेन से आए दिन बेग, मोबाइल जैसी वस्तुएं चोरी होने की घटनाएं सामने आती है, वहीं कई बार कुछ व्यक्तियों के कारण यह विश्वास प्रबल हो जाता है कि ईमानदारी आज भी जिंदा है। ऐसी ही एक घटना चित्तौडग़ढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर सामने आई जब 4 दिन पूर्व उदयपुर से आई बस के चालक अहमद नूर खान, परिचालक सोहन ने बस में लावारिस मिला बेग 3 दिन तक प्रयास कर उसके असली मालिक तक पहुंचाया, जिसमें पूरे परिवार के मूल दस्तावेज और चांदी के जेवरात, कपड़े, चार्जर सहित काफी सामान रखा हुआ था।

चालक अहमद नूर ने बताया कि शुक्रवार को उदयपुर से आने के बाद वह बस की सफाई कर रहे थे। जिसमें सीट के नीचे एक बैग दिखाई दिया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी बेग को लेने कोई नहीं आया। बेग को खोलकर देखने पर उसमें लालूराम गवारिया, मैना कुमारी गवारिया के परिवार के आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, जॉब कार्ड, वोटर आईडी सहीत कई मूल दस्तावेज मिले। इसके साथ ही बैग में चांदी के कुछ जेवरात और कपड़े आदि सामान भी रखा हुआ था। बेग में मिले दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने कई स्थानों पर फोन लगाया, अंतत: मैना कुमारी के परिवार से संपर्क हुआ। इसके बाद सोमवार को उन्हें चित्तौडग़ढ़ बुलाकर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश सारस्वत, प्रबंधक प्रशासन नरेश कुमार बोरीवाल की उपस्थिति में महिला का बेग, जेवरात, दस्तावेज सहीत सभी वस्तुएं उन्हें सौंपी गई। महिला ने अपने परिवार के लगभग सभी दस्तावेज व हजारों के जेवरात वापस पाकर चालक अहमद नूर का आभार प्रकट किया। वहीं प्रबंधक राकेश सारस्वत ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की इमानदारी के चलते ही आमजन का रोडवेज पर भरोसा कायम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE