BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 6:53 pm
KHABAR : सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ने जिला अस्पताल में 3 हाईफ्लो ऑक्सीजन मशीन भेंट की, टीबी मरीजों को वितरित किए पोषण आहार किट, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच | सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब द्वारा सोमवार को जिला अस्पताल के लिए 3 हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन और 2 बायपेफ मशीन भेंट की गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री क्षय मुक्त भारत अभियान की योजना को आगे बढ़ाते हुए रोटेरियन साथी के सहयोग से करीब 31 पोषण आहार किट भी टीबी मरीजो को वितरित किए गए।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतीश तोतला ने बताया कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय क्लब सेवा के प्रकल्प में हमेशा आगे रहा है। इसी श्रृंखला में रोटरी क्लब नीमच के द्वारा सोमवार को जिला अस्पताल को 3 हाई फ्लो ऑक्सीजन और 2 बायपैफ़ मशीन भेंट की गई है जो मरीजों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी।
इसके अतिरिक्त रोटेरियन साथी मनोज बाहेती के सहयोग से क्षय मुक्त भारत अभियान योजना को आगे बढ़ाते हुए करीब 31 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरण किए गए हैं। इसी दौरान जिला प्रशासन ने भी अपनी ओर से 150 किट टीबी मरीजों को यहां भेट किए हैं।
इस दौरान कलेक्टर दिनेश जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस बघेल, सिविल सर्जन एके मिश्रा, डॉ. मनीष यादव महेंद्र पाटिल, रोटरी डिस्टिक के पूर्व पीडीजी गजेंद्र रणक एवं आगामी पीड़ीजी श्री मल्होत्रा, अध्यक्ष सतीश तोतला, विजय जोशी सहित रोटरी क्लब की टीम के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE