मनासा। सोमवार को सुबह मनासा नगर में सकल दिगंबर जैन समाज बाहुबली धाम ट्रस्ट मनासा द्वारा घट कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते बेंड बाजो के साथ निकाली गईजो नीमच रोड स्थित बाहुबली धाम पहुंची।
घट कलश यात्रा में समाजजनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बाहुबली धाम पर 21 जून तक तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं याग मंडल विधान का आयोजन हो रहा है जिसमें रात्रिकालिन आयोजन में गरबा डांस, नाटिका, फैंसी ड्रेस एवं महिला मंडल द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएगी।