भोपाल | जहांगीराबाद चौराहे पर सोमवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। यहां नाले के ऊपर रेस्टोरेंट चल रहा था। जिसे सख्ती से हटाया गया। कई 20 साल से यहां पर अवैध कब्जा था।
जहांगीराबाद चौराहे पर नाला गुजरा है। उसके ऊपरी पक्का निर्माण का बड़ा रेस्टोरेंट बना लिया गया था। इसकी शिकायत भी नगर निगम को की गई। इसके चलते सोमवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
जहांगीराबाद स्थित एक्ट्रोल कॉलेज के पास भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस मौके पर अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान, प्रितेश गर्ग, आकाश मिश्रा, एएचओ बलवीर मलिक समेत थाने का स्टॉफ मौजूद था।