BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 2:09 pm
KHABAR : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव का किया आयोजन, मां सरस्वती की पूजा अर्चना की ओर किया दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर । जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम चाकरोद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव में दिखा उत्साह। प्रवेश उत्सव के आयोजन में स्कूल में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई साथ ही दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और पढ़ाई के संदर्भ में उनको मोटिवेट किया गया। शिक्षक डॉक्टर हरीश सोनी ने कहा कि आप सभी स्टूडेंट्स हमेशा ऐसा ही उत्साह बनाए रखें और पढ़ाई में मन लगाएं। जहां भी जो भी समस्याएं आए, आप किसी भी शिक्षक से उन समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी पढ़ाई को एक रणनीति के तहत और टाइम टेबल बनाकर नियमित रूप से करते रहे जिससे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी होगी। शिक्षक अखिलेश शर्मा ने मोटिवेशनल स्पीच देकर छात्र छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही सुनीता आह्के ने भी नियमितता को ही मुख्य आधार बताया। छात्रा नेहा पाटीदार ने कहा कि प्रवेश उत्सव के दिन आज हम सभी ने यही ठाना है कि हम अपनी पढ़ाई नियमित और उचित तरीके से करेंगे जिससे हम अच्छा रिजल्ट प्राप्त करें और एक अच्छे नागरिक बने। प्रवेश उत्सव के इस आयोजन में पुस्तकों का वितरण हुआ और साथ ही अंत में मिठाई भी बांटी गई। प्रवेश उत्सव में छात्र छात्राओं के साथ ही साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE