BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 2:47 pm
BIG REPORT : जिले की मेनगांव थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथीयो को किया गिरफ्तार, गैग और नेटवर्क को लेकर पुलिस करेगी पूछताछ, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले की मेनगांव थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथीयो को गिरफ्तार किया। 12 जून को खरगोन कोर्ट मे शादि करने पहुंचे दूल्हे और बारात को लुटेरी दुल्हन ने विवाह के पूर्व एक लाख 10 हजार की चपत लगाई थी। दुल्हा बारात लेकर न्यायालय पहुंच गया लेकिन सराफे से सामान खरीदने के नाम पर खरगोन शहर से दो किलोमीटर पहले मेनगांव थाना क्षेत्र में एक लाख रूपये लेकर लूटेरी दुल्हन ममता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश फरार हो गये थे। परेशान दूल्हा और बारात पुलिस थाने पहुंच गये थे। मेनगांव पुलिस ने धामनोद थाने के डोल निवासी दूल्हा रामेश्वर वानखेडे और बाराती राहुल जितेन्द्र की शिकायत पर धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। मेनगांव पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मामता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश को मेनगांव थाने के अजावद गांव से किया गिरफ्तार किया। आज देर शाम पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय ने लुटेरी दुल्हन को एक दिन और दोनो आरोपी लंकेश और सुरेश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौपा है। पुलिस पूछताछ में लुटेरी दुल्हन गैंग से और भी खुलासे हो सकते है। पुलिस को भी आशंका है की आरोपीयो के तार किसी नेटवर्क या गिरोह से जुडे है। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। प्रोबेशनरी अधिकारी आईपीएस आनंद कलादगी ने मीडिया को बताया की 12 जून को मेनगांव थाने में शिकायत हुई थी की लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथीयो ने खरगोन कोर्ट मे शादि करने पहुंचे दूल्हे और बारात के  एक लाख 10 हजार रूपये लेकर फरार हो गये थे। विवेचना के बाद पुलिस ने मेनगांव पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मामता और मुख्य आरोपी लंकेश और सुरेश को मेनगांव थाने के अजावद गांव से लंकेश के रिश्तेदार के यहॉ से गिरफ्तार किया। आज देर शाम पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय ने लुटेरी दुल्हन को एक दिन और दोनो आरोपी लंकेश और सुरेश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौपा। पूछताछ में और खुलासे होगें। गैग और नेटवर्क को लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE