BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 3:16 pm
KHABAR : भोज विश्‍वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, समय से अध्ययन सामग्री न मिलने से विद्यार्थी परेशान, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल | विश्वविद्यालय की सोमवार से स्नातक यूजी और स्नातकोत्तर पीजी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इन परीक्षाओं में करीब 60 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि इस बार सितंबर में होने वाली परीक्षा जून में ही आयोजित की जा रही हैं, ताकि शैक्षणिक कैलेंडर का पालन किया जा सके। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि किताबें और असाइनमेंट पुस्तिका नहीं भेजी गई हैं। वर्ष 2022 में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लिए हजारों विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि अध्ययन सामग्री के लिए नामांकन के समय ही शुल्क जमा कराया जाता है। विद्यार्थियों ने कहा कि अध्ययन सामग्री समय पर नहीं मिलने के कारण पूरा एक साल बेकार चला गया। पढ़ाई नहीं हो पाई।
वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक सामग्री समय से क्षेत्रीय केंद्रों से अध्ययन केंद्रों पर भेज दी गई है। सोमवार से यूजी प्रथम से तृतीय और स्नातकोत्तर के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE