BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 3:52 pm
NEWS : अभा सफाई मजदूर कांग्रेस एवं युवा प्रकोष्ठ का चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक महासम्मेलन आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणसिंह टांक एवं प्रदेशाध्यक्ष कैलाश किशन लाहौरा के 18 जून को चित्तौड़गढ़ आगमन पर सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ नगर प्रवेश होकर इन्दिरा प्रियदर्शनी आडिटोरियम में आयोजित महासम्मेलन चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक रहा।
अभा सफाई मजदूर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में इन्दिरा प्रियदर्शनी आडिटोरियम में शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारेाह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणसिंह टांक एवं प्रदेशाध्यक्ष कैलाश किशन लाहौरा थे। विशिष्ठ अतिथि राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, नप सभापति संदीप शर्मा के साथ ही अति. जिला कलेक्टर विनोद मल्हौत्रा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल टांक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा पार्षद विजय चौहान ने माला पहना, उपरना ओढ़ा कर विजयस्तम्भ भेंट कर सम्मान किया। प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कैलाश किशन लाहौरा का युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ एवं युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल टांक का कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मनोज चनाल ने माला पहना, उपरना ओढ़ा कर विजयस्तम्भ भेंट कर सम्मान किया। विशेष आमंत्रित रहे महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जयसिंह कच्छावा का युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव महेन्द्र राठौड़, महाराष्ट्र के कोर्डिनेटर ललित टांक का युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत लोठ, मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष मगन झा का युवा प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष श्यामलाल कंडारा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलचंद चावरिया का युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष आशीष लोठ, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कटारे का युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर लाहौरा सीकर ने माला पहना, उपरना ओढ़ा कर सम्मान किया। संचालन वरिष्ठ पार्षद सुमंत सुहालका ने किया।

पार्षद प्रतिनिधि राजेश आदिवाल ने बताया कि बिपरजाॅय का रेड अलर्ट होने के बावजूद चित्तौड़गढ़ ही नहीं सम्पूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों एवं पूरे राष्ट्र से संगठन के पदाधिकारी, वाल्मीकि समाज के प्रबुद्धजनों की खासी उपस्थिति रही।
चरणसिंह टांक ने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि समाज भर्ती, समाज को शिक्षा में अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने 15 दिवस पूर्व ही युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के मनोनयन के बाद मात्र कम दिवस में ही सम्पूर्ण प्रदेश में कार्यकारिणी गठन को युवाओं का उत्साह बताया। राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने वाल्मीकि समाज ही नहीं समस्त समाजों में शिक्षा की अनिवार्यता को महत्व देने पर बल दिया। इस आयोजन को राज्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज में नई ऊर्जा का संचार बताया। छत्तीस कौमो का विश्वास जीतने वाले पार्षद विजय चौहान का उदाहरण दिया। सभापति ने कोरोना काल के समय अग्रणी रहे वाल्मीकि समाज की सराहना की। छोटीसादड़ी एडीएम विनोद मल्हौत्रा ने भी अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को याद करते हुए कैसे शिक्षा के बल पर छुई ऊँचाईयों की चर्चा की। सभी जमादारों ने आमंत्रित अतिथियों को 50 किग्रा फूलों की माला पहनाई। समाज में प्रतिभा खोज में महिला केसरी पहलवान तमन्ना लोठ भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ से बैडमिण्टन राज्य स्तर पर आदि चैहान, 13 वर्षीय बालिका फूटबाल प्रतियोगिता में राज्यस्तर रही गुंजन राठौड़ सहित खेल, शिक्षा में प्रतिभाशाली कईं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।

युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समस्त जमादार, सफाई कर्मचारी, वाल्मीकि समाज के युवा, माता-बहिनों ने उत्साहित रूप से अपनी उपस्थित दी। स्वागत उद्बोधन युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ ने दिया तथा आभार पार्षद विजय चौहान ने जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE