BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 5:04 pm
KHABAR : अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के तत्वाधान में जय जगदीश के जयकारों से गुंजा शहर, शहर के प्रमुख मार्गों पर निकली भव्य रथ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष  निकलने वाली जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है वही प्रति वर्ष अनुसार अखिल भारतीय  चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज द्वारा आज मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर भगवान जगदीश की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सुबह 9.30 बजे भोपाल चौराहा स्थित प्रमिला राजे गार्डन में रथ पर सवार भगवान जगदीश की भव्य आरती समाजजनों द्वारा की गई उसके बाद रथयात्रा शुरु हुई जो भोपाल चौराहा, शालिनी रोड़, एमजी रोड़ होते हुए सयाजीद्वार से एबी रोड़ होते हुए उज्जैन चौराहा पहुंची यहां से रथयात्रा उज्जैन कार्तिक मंदिर के लिए रवाना हो गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गाे पर रथयात्रा का कई सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में भजन गायक जितेन्द्र पटेल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर यात्रा में शामिल युवा झुुमते रहे। यात्रा में शामिल विधायक मनोज चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी शहर में भव्य रुप से भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा जी की रथयात्रा निकाली गई। भक्तों द्वारा रस्सी के माध्यम से रथ को खिंचकर यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। यात्रा में मुख्य रूप से हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम मुकाती, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज युवा संगठन के अध्यक्ष लड्डू मल चौधरी, अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कमल एवं सभी समाज जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE