मध्यप्रदेश। शासन द्वारा पुलिस आरक्षक के 7100 पद की विज्ञप्ति निकाली हुई है जिसको ऑनलाइन भरने की आखिरी तारीख 10 जुलाई है, परंतु एमपी ऑनलाइन साइट चल नहीं रही है पिछले 3 दिनों से बेरोजगार युवक एवं युवतियां काफी परेशान हो रहे है
अंतिम तारीख नजदीक है फिर भी ना साइड सही चल रही है ना कोई तारीख आगे बढ़ाने का आश्वासन सरकार की ओर से दिया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष यूथ विंग नीमच सुनील नागदा ने बताया कि पिछले 3 दिनों में ना के बराबर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट हुए हैं आम आदमी पार्टी का प्रदेश के मुखिया और खुद को मामा कहलवाने वाले शिवराज सिंह चौहान से बस यही सवाल है कि यह बेरोजगारों के साथ ऐसा मजाक क्यों करते हो, पहले ही वैकेंसी मात्र 7100 के करीब है जोकि ऊंट के मुंह में जीरा वाले मुहावरे को चरितार्थ करती है। ऊपर से ऑनलाइन साइट का नहीं चलना और भी ज्यादा युवाओं को परेशान करता है। पहले ही आपने चुनावी वर्ष में सब याद आ रहा है या फिर जो पटवारी की वैकेंसी के साथ हुआ वह यहां भी तो नहीं होगा या फिर यह वैकेंसी किसी भ्रष्टाचार की ओर इशारा तो नहीं कर रही है। आपकी मंशा जो भी हो प्रदेश के सामने जाहिर करें।