BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 12:51 pm
EXPOSE RANA GANG: कुख्यात ड्रग माफिया व तस्कर राणा उगल रहा राज, कैसे राणा की घरवाली बनी बाहर वाली तेजू की पत्नि, और कौन है जीरन व पिपलियामंडी का मोनू पंजाबी, मास्टरमाईड है गंगा, अहमदाबाद में कपड़े की दुकान के आड़ में करती है हवाले का काम, पढें एडिटर नवीन पाटीदार की रिपोर्ट

Share On:-

राजस्थान और मध्यप्रदेश का कुख्यात ड्रग माफिया और कई अवैध धंधों में लिप्त कमल राणा को जयपुर क्रांइम ब्रांच ने शिर्डी से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और राणा को किस तरीके से कुछ पुलिसकर्मी तस्करी में मदद करते थें इसका भी खुलासा खुद राणा ने किया है अब इस कड़ी में एक और जानकारी सामने आई है कि राणा के इस काले कारोबार में एक महिला भी उसका पूरा काम संभालती थी

पुलिस ने एफआईआर में बताया कि कुख्यात तस्कर राणा इतना शातिर है कि उसने जमाने से छुपाने के लिये अपनी पत्नि को तलाक दे रखा है लेकिन ऐसा कुछ भी नही है उसकी पत्नि गंगा बाई पर्दे के पीछें से कुख्यात ड्रग माफिया और तस्कर कमल राणा का काम देखती थी मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस जिला कोटा मे कानिस्टेबल के पद पर पदस्थापित राहुल अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले मे जैल मे बंद था जिससे भी सम्पर्क मे रहा। दिनाक 17.06.2023 से 18.06.2023 तक कमल सिंह राणा की राहुल से लगतार जरिये व्हाट्स अप काल के वार्ता हुई तथा राहुल के द्वारा कमल सिह राणा के कहने पर तुफान सिह जो कि कमल सिंह राणा का मुख्य सहयोगी है को पैसे भेजने के सम्बन्ध में वार्ता हुई है। इसी प्रकार अन्य सहयोगी मनु उर्फ मोनु पंजाबी जो की सगरूर पंजाब का रहने वाला है, पहले कमल सिह राणा की गैग मे गोदाम पर काम करता था एवं वर्तमान मे जीरन व पिपलिया मण्डी क्षैत्र से स्वंय के स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी का काम कर रहा है। इसी मोनु पंजाबी के माध्यम से हवाला के जरिये कमल सिंह राणा ने अपनी पत्नी गंगा को अहमदाबाद मे कपड़े की दुकान लगवाने के लिये तेजु देवासी निवासी बेड़ा पुलिस थाना नाणां जिला पाली के मार्फत रूपये दिलवाये। कमल सिंह राणा अपनी पत्नी गंगा से दिखावे के तौर पर तलाक लेना एव उसके द्वारा तेजु के साथ रहना बताता है। परन्तु वह अपने सभी खास सहयोगियों एवं गैंग के सदस्यों को एक विषेष सिम्बल व टेलिफोन के सिम्बल भेजकर अपने नये नम्बर से अवगत कराता है। मोहन सिंह उर्फ लाला निवासी बोरदिया कला जीरन का रहने वाला है, जिसके मोबाईल नम्बर लाला बोरदिया के नाम से सेव किये हुए है यह कमल सिह राणा का मुख्य सहयोगी है जिससे दिनाक 16.06.2023 से 18.06.2023 तक लगातार जरिये व्हाट्स अप कॉल के सम्पर्क मे रहा है। इस दौरान लाला बोरदिया ने नीमच के पास निम्बाहैडा पुलिस थाने की टीम पर हुई फायरिंग व लुट व अपराधी को छुड़वा कर ले जाने की घटना के कारण पुलिस की ज्यादा आवाजाही होने से कमल सिंह राणा को बचकर रहने के लिये आगाह किया।

इसी प्रकार कमल सिंह राणा ने मोनु पजाबी से अपनी पत्नी गंगा को सुमेरपुर पाली मे 28 लाख 50 हजार रूपये का हवाला करवाया जो राषि तेजु देवासी के मार्फत पहूंचाया, तेजु को कमल सिंह राणा ने अपनी पत्नी के साथ बाहरी दिखावे के तौर पर पति बता कर रखा हुआ है, जो उसकी पत्नी से तेजु के माध्यम से  ही व्हाट्स कॉल के माध्यम से सम्पर्क बनाये हुए है। कुख्यात तस्कर राणा हर रोज नये खुलासा कर रहा है जिसमें मालवा के तस्करो में हड़म्प मचा हुआ है 

गौरतलब है इनामी अपराधी कमल सिंह राणा उर्फ कमल राणा पुत्र डूंगर सिंह सोदिया निवासी बंबोरी थाना राठ आंजना के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त था। राजस्थान पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा कमल राणा की सूचना देने वाले को 70 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी अवैध फायर आर्म्स की तस्करी लूट हत्या अपहरण धोखाधड़ी चोरी फिरौती हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराधों में वांछित है। इसके बावजूद प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कमल सिंह राणा के अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में आर्थिक भौतिक रूप से सहयोग करने के साथ ही पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर आशय देने एवं एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने तथा कमल सिंह राणा के अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से की गई।

संपत्तियों के संरक्षण देखभाल करने में सांलिप्त 23 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है। जिसमें भरत सिंह पुत्र गोविंद सिंह जाति सोंधिया निवासी जीरन, हस्तीमल पुत्र रमेश चंद जाति सुथार निवासी गणपति मंदिर जीरन,तूफान सिंह पुत्र भवानी सिंह सोंधिया निवासी खामखेड़ा थाना नाहरगढ़, सुजीत कुमार उर्फ भरत पाटीदार पुत्र शिवनारायण पाटीदार निवासी सकरानी रोड जीरन, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE