BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 3:36 pm
BIG NEWS : शहर का राजेंद्र नगर इलाका और 23 साल की अर्चना, जैसे ही खाने के बाद हुआ कुछ ऐसा तो परिजनों ने आनन फानन में लगाई अस्पताल दौड़, रात में नव विवाहिता की मौत, पुलिस जुटी जाँच में, पढ़े खबर 

Share On:-

 इंदौर। शहर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार को खाना खाने के बाद उसने आम खाए थे, जिसके बाद उसे बैचेनी होने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद रात में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
राजेन्द्र नगर थाने के एएसआई राघवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिजलपुर में रहने वाली 23 साल की अर्चना पति चेतन अटेरिया की यूनिक अस्पताल में सोमवार रात मौत हो गई। परिवार में ससुर बंशीलाल ने बताया कि अर्चना ने सोमवार को खाना खाने के बाद आम खाए। जिसके बाद उसे बैचेनी होने लगी। उसे नजदीक ही प्रायवेट डॉक्टर प्रदीप जोशी को बताया गया। ट्रीटमेंट शुरू करने के साथ आधे घंटे रूकने की बात की। इसके बाद अर्चना को घर पर चक्कर आने लगे। उसे उपचार के लिये यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी रात में मौत हो गई। अर्चना के पति चेतन पेशे से किसानी ओर प्रॉप्रट्री के काम से जुडें हुए है। करीब डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। जिसे जांच में लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE