BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 6:13 pm
BIG NEWS : सिंगोली पुलिस को मिली सफतला, जब रात में किसान के बाड़े से चोरी हुई ट्रॉली तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब पुख्ता सूचना पर दी मौके पर दबिश तो हत्थे चढ़ा बदमाश, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। चोरी गए वाहनों की धरपकड़ अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, एसडीओपी रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक के सी चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली को चोरी गये ट्रेक्टर की ट्रॉली कीमत 45000 रूपये सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 मई 2023 को फरियादी चंपालाल पिता रामचंद्र राठौर निवासी सिंगोली ने पुलिस थाना सिंगोली पर रिपोर्ट लिखवाई कि उसके ट्रेक्टर की ट्रॉली दिनांक 26 अप्रैल 2023 की रात को बाड़े में खड़ी थी जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। 
ट्रॉली एवं चोरी के आरोपी की तलाश निरंतर की जा रही थी जिस पर भौतिक साक्ष्य, सीसीटीसी फुटेज व मुखबिर से सूचना मिली कि कमलेश पिता मदनलाल रेगर निवासी कबरिया थाना सिंगोली जो कि तिलस्वा चौराहा सिंगोली पर है और उससे यदि पूछताछ की जाये तो ट्रॉली सहित अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक के सी चौहान ने टीम गठित कर कमलेश पिता मदनलाल रेगर उम्र 24 साल निवासी ग्राम कबरिया थाना सिंगोली को सिंगोली स्थित तिलसवा चौराहा से गिरफ्तार किया और पुलिस थाने पर पूछताछ करते उसने फरियादी के बाड़े से एक ट्रेक्टर की ट्रॉली कीमत 45000 रूपये चोरी करना बताया जिस पर पुलिस थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 60/23 भादवी की धारा आईपीसी 379 दर्ज किया जाकर आरोपी कमलेश रेगर को आज न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक के सी चौहान एवं उनकी  टीम की सराहनीय भूमिका रही

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE