BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2023, 6:25 pm
BIG NEWS : विवाहित महिला और मायके से वापसी, जब पहुंची ससुराल तो पति ने किया ये काम, फिर जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे परिजन तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में थी मंगला, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के साताखेड़ी में विवाहित महिला द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में महिला के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

साताखेड़ी चौकी प्रभारी शुभम व्यास ने बताया की साताखेड़ी गांव में 20 जून को मंगला बाई पति शम्भुलाल लोहार (36) ने सल्फास पावडर गटक लिया था। चिल्लाने की आवाज सुन परिजन आए और गंभीर हालत में महिला को मंदसौर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की, इसमें पुलिस ने मृतक महिला के परिजन व आस-पड़ोस के लोगो से पूछताछ कर बयान दर्ज किये गए।

इसमें खुलासा हुआ की घटना से एक दिन पहले मृतक महिला अपने बड़ोद जिला आगर स्थित मायके से सताखेड़ी आई थी। मायके से एक दिन देरी से आने पर महिला के पति शम्भुलाल लोहार ने विवाद किया था। पति पत्नी दोनों के बीच मायके से देरी से आने का विवाद इतना बढ़ा की आक्रोशित पत्नी मंगला बाई ने घर में रखा पॉइजन गटक लिया। महिला को गंभीर हालत में मंदसौर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद महिला की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी पति शम्भुलाल लोहार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE