BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 11:22 am
BIG NEWS : शादीशुदा महिला सलोनी और फेसबुक फ्रेंड, जब पति से छुपकर किया ये घिनौना काम तो..., फिर जैसे ही खाकी ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के एक युवक और लापता युवती की तलाश में हैदराबाद की पुलिस इंदौर में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन दोनों लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। कभी इंदौर, भोपाल तो अब उज्जैन। लेकिन हैदराबाद पुलिस इंदौर नहीं छोड़ रही। दरअसल हैदराबाद की शादीशुदा महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ 2 जुलाई से हैदराबाद से लापता है।

महिला के पति ने पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। हैदराबाद पुलिस उसी की तलाश में इंदौर आई है। युवक इंदौर का ही रहने वाला है और महिला भी शादी से पहले इंदौर में ही रहती थी। मंगलवार को हैदराबाद पुलिस का दल इंदौर पहुंचा। यहां की पुलिस से संपर्क किया। अन्नपूर्णा इलाके में युवक के घर भी पुलिस पहुंची। लेकिन युवक नहीं मिला।

हैदराबाद के कॉस्मेटिक्स व्यापारी संजय जैन ने पत्नी सलोनी के अपहरण की वहीं शिकायत की। चार साल पहले संजय ने सलोनी जैन निवासी गोडबोले कॉलोनी अन्नपूर्णा से शादी की थी। दोनों को दो साल का एक बेटा और छह माह की एक बेटी है। करीब एक साल पहले सलोनी की इंदौर के रेाहित जर्मा से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर मैसेज किए।

इस बीच सलोनी इंदौर आई तो रोहित से भी मिली। 10 दिन पहले 2 जुलाई को रोहित हैदराबाद पहुंचा और सोनिया का अपहरण कर अपने साथ ले गया। पुलिस को स्थानीय सीसीटीवी और फिर इंदौर के सीसीटीवी से दोनों के इंदौर में होने की जानकारी मिली।

हैदराबाद पुलिस ने सलोनी के माता-पिता को सूचना दी और मंगलवार को पुलिस भी सलोनी और रोहित की तलाश में इंदौर आ गई। हैदराबाद पुलिस अन्नपूर्णा पुलिस की मदद से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल सलोनी के दोनों बच्चे पति के पास हैदराबाद में ही हैं।

चार दिन पूर्व परिजनों से की मारपीट
सलोनी के माता-पिता को दामाद ने बताया कि सलोनी की रोहित जर्मा नाम के लड़के से लगातार बातचीत हो रही है। वह इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके का रहने वाला है। जिसके बाद करीब चार दिन पहले जब सलोनी के पिता मोहन पता निकालकर अन्नपूर्णा में रोहित के घर पहुंचे। उन्होंने रोहित के बारे में पूछताछ की तो उनके साथ वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की। वहां से निकलकर मोहन ने अन्नपूर्णा थाने में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद उन्होंने एसीपी बीपीएस परिहार और द्वारकापुरी थाने पर आवेदन देकर जान को खतरा होने की शिकायत भी की।

पुलिस ने किया मदद से इंकार
सलोनी के पिता मोहन ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अन्नपूर्णा पुलिस के टीआई गोपाल परमार से बात की थी। उन्होंने मामला हैदराबाद का होने के चलते वहां की पुलिस से संपर्क करने की बात कही। लेकिन रोहित के परिवार के लोगों से पूछताछ नहीं की गई। इधर थाने पर सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने एसीपी बीपीएस परिहार को मामले की जानकारी दी। मंगलवार को हैदराबाद पुलिस खुद ही इंदौर पहुंच गई। जहां अन्नपूर्णा पुलिस से उन्होंने संपर्क किया। बताया जाता है कि पुलिस रोहित और सलोनी की पल पल की लोकेशन निकाल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE