BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 3:53 pm
BIG NEWS : पुलिस की नाकाबंदी और बाइक सवार, जैसे ही देखा खाकी को तो वाहन छोड़ लगाई खेतों में दौड़, फिर जब पकड़ा बदमाशों को तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए क्या मिला आरोपियों के पास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर      

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस ने अवैध अफीम तस्करो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार दो व्यक्तियों से 3.500 किलोग्राम अवैध अफीम जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी रावतभाटा सुभाषचंद्र मिश्रा, डीएसपी बेंगू झाबरमल यादव के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थानाधिकारी पारसोली महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाने के हैड कानि भारत सिंह, कानि सीताराम, मस्तराम, जितेन्द्र व मुकेश द्वारा रतनपुरा गांव के पास देवीपुरा की तरफ जाने वाली नहर पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान गांव राजपुरा की तरफ से एक मोटर साईकिल तेज गति से आई जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिनको पुलिस जाप्ता द्वारा रुकवाया गया तो दोनो मोटर साईकिल को रोड पर ही छोड़कर खेतो की तरफ भागने लगे, जिनको पुलिस टीम ने काफी दूरी तक पीछा कर पकड लिया।
बाईक सवार दोनो लोगो की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर दोनों लोगों व मोटर साईकिल की नियमानुसार तलाशी ली तो मोटर साईकिल पर लगे बैग से दो अफीम की प्लास्टिक की थैलियां बरामद हुई। जिनका तोल करने पर एक थैली का वजन 2 किलो तथा दूसरी थैली का वजन 1.500 किलो हुआ।
दोनो आरोपियों के कब्जे से 3.500 किलो अफीम बरामद होने से अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जप्त कर आरोपी बडलियास थाना बडलियास जिला भीलवाडा निवासी बाबूनाथ पुत्र देवीनाथ व श्रीनगर थाना काछोला जिला भीलवाडा निवासी चंदन पुत्र भंवरलाल शर्मा को गिरफतार किया गया। थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE