BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2023, 5:20 pm
BIG NEWS : 16 साल की नाबालिग और काली अंधेरी, जब हुआ पेट में दर्द तो मां ने पूछा कारण, फिर जैसे ही रानी ने सुनाई बंद कमरे की वो दर्दभरी दास्तां तो उड़ गए होश, बोली- उस रात नशे में धुत थे पिता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं। एक 40 वर्षीय पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं चार साल तक उसे डरा धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा। अभी तब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो मां ने कारण पूछा, जिस पर बेटी ने पूरी बात मां को बताई।

घटना पड़ाव स्थित लोको एरिया की है। पहली बार नाबालिग से रेप तब हुआ था जब वह 12 साल की थी। मंगलवार रात बेटी को लेकर मां पड़ाव थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और कई दिन से घर ही नहीं आया है।

दतिया के भाण्डेर स्थित बरकी सराय मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने अपनी मां के साथ पड़ाव थाना पहुंचकर पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग ने बताया कि वह अभी अपने परिवार के साथ पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित लोको एरिया में रहती है। उसके परिवार में मां, पिता और भाई है। एक दिन पहले नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ तो मां ने उससे पूछताछ की। इस पर उसने अपने साथ हो रही घटना की जानकारी मां को दी। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले जब वह 12 साल की थी तो एक दिन घर पर कोई नहीं था। शाम 7 बजे के लगभग पिता नशे में धुत होकर आया और मेरे साथ जबरन गलत काम किया। विरोध करने पर धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वही बदनाम होगी। मामले का पता चलते ही मां उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित नाबालिग ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से करते हुए बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले का पता चलते ही महिला अफसर को बुलाया और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

छह महीने से घर नहीं आया आरोपी पिता-
नाबालिग ने बताया कि पिछले छह महीने से उसका पिता घर नहीं आया है। जिस कारण वह बची हुई थी, लेकिन हाल ही के दिनों में उसे पेट में काफी दर्द हो रहा है। जब मां ने कारण पूछा तो पूरी घटना बताई है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब भी मां और भाई घर पर नहीं होते थे आरोपी उसके साथ गलत काम करता था। कुछ दिनों से उसके पिता उन्हें छोड़कर चले गए हैं।

आरोपी की तलाश जारी है-
इस मामले में टीआई पड़ाव प्रशांत सिंह यादव का कहना है कि नाबालिग बेटी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने, लगातार शारीरिक शोषण करने व धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE