मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव रिछा और गांव पिपल्या सोलंकी के 2 लोगो ने कीटनाशक दवाई पी ली। हालत बिगड़ते देख परिजन जिला अस्पताल मंदसौर लेकर आए। जिनका उपचार किया जा रहा है। कीटनाशक पीने वाले गांव पिपल्या सोलंकी निवासी दुर्गाशंकर पाटीदार और गांव रिछा निवासी कालू सिंह है। कालू सिंह की तबियत ज्यादा ख़राब होने की वजह से उदयपुर रेफर किया गया है।
दुर्गा शंकर पाटीदार ने आरोप लगाया कि पिपल्या मण्डी हाइवे पर स्थित मीनाक्षी होटल संचालक से 7 लाख रुपए का लेनदेन किया था। संचालक अग्रवाल ने मुझसे 14 लाख वसूल कर लिए है। फिर भी 44 लाख बाकि बता रहा है। अग्रवाल ने धमकी है कि अगर पैसे नहीं वापस किए तो सारी जमीन हड़प ली जाएगी। मेरा घर चलाना मुश्किल हो रहा हैं। घर में 2 बेटियां हैं। आए दिन मुझे धमकी दी जा रही है। मेरे खेत में उसके द्वारा ट्रेक्टर चलाकर खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया। होटल संचालक से परेशान होकर मैंने आज यह कदम उठाया है। मामले की खबर लगते ही नायब तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे और मरीज से हाल जाना।