BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 11:17 am
BIG NEWS : एमपी में विधानसभा चुनाव और पीसीसी चीफ कमलनाथ का फोन, पहले इस नेता से की इतने लाख की डिमांड, फिर जैसे ही बुलाकर पिलाई चाय तो पहुंची क्राइम ब्रांच, गुजरात से जुड़ा कनेक्शन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नंबर से कांग्रेस नेताओं को फोन कर 5 लाख रुपए मांगे गए हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को कॉल कर पैसे मांगे थे। आरोपियों के नाम सागर सिंह परमार (27) और पिंटू परमार (25) हैं। दोनों आरोपी गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले हैं।

कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1.15 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया। गोयल का दावा है कि कॉल जिस नंबर से आया था, वह पीसीसी चीफ कमलनाथ का नंबर था। आरोपियों ने खुद को कमलनाथ का पीएसओ बताया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी बिजी हैं। उन्हें पांच लाख रुपए अर्जेंट में चाहिए। संदेह होने पर उन्होंने थोड़ी देर में कॉल करने की बात कही।

पकड़ने के इरादे से बंगले पर बुलाया
इसी दौरान कांग्रेस नेता ने कमलनाथ से फोन पर बात की। उन्होंने ऐसी किसी जरूरत से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद आरोपियों का दोबारा कॉल आया। गोविंद गोयल ने आरोपियों को पकड़ने के इरादे से बंगले पर बुलाया। दो युवक करीब साढ़े तीन बजे गोविंद गोयल के बंगले पर पहुंचे। जहां उन्हें बैठाकर चाय पिलाई। इस बीच क्राइम ब्रांच को भी मामले की जानकारी दे दी।

करीब एक घंटे तक आरोपियों को बातों में उलझाकर रखा। बातचीत के दौरान उनकी बातें संदिग्ध लग रही थीं। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को भी कॉल कर पैसे मांगे हैं।

हवाला कंपनी से आरोपियों का कनेक्शन- 
दोनों आरोपी गुजरात की एक हवाला कंपनी से जुड़े हैं। उन्हें इंदौर के किसी शख्स ने कॉल कर बताया था कि गोविंद गोयल के घर से पांच लाख रुपए उठा लो। उसी ने उन्हें गोविंद गोयल का नंबर दिया था। हालांकि दोनों आरोपी गोविंद गोयल को पहले से नहीं जानते थे। उन्हें यह भी जानकारी भी नहीं थी कि गोविंद गोयल कांग्रेस नेता हैं। पता चला है कि आरोपी भोपाल में छत्रसाल नगर में रह रहे थे। मुख्य आरोपी की आखिरी लोकेशन इंदौर में मिली थी। आरोपियों ने मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से गोविंद गोयल को कॉल किया गया था, जिससे उनके मोबाइल में पीसीसी चीफ कमलनाथ का मोबाइल नंबर दिख रहा था। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

लिखित शिकायत के बाद करेंगे कार्रवाई-
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की शिकायत पर दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया था कि दो युवक पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने उन्हीं के नंबर से कॉल भी किया था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ऐप के माध्यम से फेक कॉल करते थे। अनुमान है कि उन्होंने इससे पहले भी ऐसे कई साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया है। फिलहाल, लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE