धार। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम जिले के भम्रण पर रहे। उनके द्वारा जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों का अवलोकन किया। धामनोद एवं खलघाट में मछुआ समुदाय द्वारा बाथम का भव्य स्वागत किया गया तथा कहार समाज धर्मशाला खलघाट में आयोजित कार्यक्रम में बाथम द्वारा मछुआरों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मछुआरों केा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड एवं नवीन किसान क्रेडिट कार्ड के फार्म का वितरण किया गया। बाथम द्वारा ग्राम सुन्द्रेल में स्थित प्रदेष के सबसे बड़े मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र का भ्रमण किया गया। प्रक्षेत्र के संचालक कैलाष एवं रमेषचन्द्र से चर्चा की गई व उनके मत्स्य बीज उत्पादन कार्य की सराहना की गई तथा उन्हे रंगीन मछली व पंगेषियस मछली प्रजाति के मत्स्य बीज उत्पादन एवं कल्चर पर विषेष कार्य करने हेतु निर्देषित किया गया। चर्चा के दौरान प्रक्षेत्र को वर्ष 2020 में प्राप्त हुए राष्ट्रीय स्तर के बेस्ट फिष हैचरी अवार्ड मिलने पर बधाई दी गई। भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद थे।