BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<     मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 1:53 pm
KHABAR : कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया जिला आपदा प्रबंधन एवं राहत सचिवालय के गठन का आदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित का सौंपे दायित्व, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण प्रियंक मिश्रा ने जिले में संभावित आपदाओं के शमन, जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी तथा तत्पर राहत एवं बचाव कार्याे के संचालन एवं प्रबंधन हेतु आपदा प्रबंधन एवं राहत के कार्याे को एकीकृत रूप से क्रियान्वित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राहत शाखा को सम्मिलित कर जिला आपदा प्रबंधन एवं राहत सचिवालय का गठन किए जाने का आदेश जारी किया है। उक्त सचिवालय के अंतर्गत जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं राहत बचाव कार्याे के दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के तहत अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी सम्पूर्ण नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रभारी अधिकारी राहत शाखा को सहायक नोडल अधिकारी राहत एवं बचाव हेतु समस्त राहत एवं बचाव संबंधी कार्य, समन्वय, अधीक्षक भू अभिलेख को सहायक नोडल अधिकारी कम्युनिकेशन के लिए आपदा संबंधी जानकारी को वरिष्ठ स्तर एवं शासन को प्रेषित करना एवं ऑनलाईन पोर्टल डीडब्ल्यूआरएस, डीसीसीसी पर फीड कराना एवं जिला होमगार्ड कमांडेट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन एवं राहत संबंधी कार्य का दायित्व सौंपा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE