मल्हारगढ़। प्रदेश के वित्तमंत्री क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने क्षेत्र को करोड़ो रुपए की सौगात दी है। इसी क्रम में मल्हारगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पहेडा मगरा से पिपलीया विशन्या व्हाया कचनारा नारायणगढ रोड चौडीकरण कार्य 5 किमी लागत 6.250 स्वीकृत की, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर छाई।
इंदिरा दशरथ मालवीय के नेतृत्व में मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष जितु जाट का पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा का आभार प्रकट किया।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मुकेश लोहार, उपसरपंच सुंदरलाल सेन, सचिव दशरथ मालवीय, बंशीलाल मालवीय, समरथ पाटीदार, गोविंद मालवीय, सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।