शाजापुर। जिले में ड्रामा सेंटर स्थित जिला अस्पताल में भी प्रदेश आह्वान के बाद में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी है आपको बता दें कि शाजापुर जिले में पुराने अस्पताल के बाहर बने परिसर मै नारेबाजी करते हुए नर्सिंग ऑफिसर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं लगातार पांच दिन बीत जाने के बाद भी वह अपनी हड़ताल समाप्त करने को तैयार नहीं है मरीज परेशान हो रहे हैं कल धरना प्रदर्शन समाप्त करवाने के लिए एडीएम भी नर्स स्टॉप से मिला था लेकिन बावजूद इसके अभी तक भी उनके 10 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने के चलते धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया गया है नर्सिंग स्टाफ जिलाध्यक्ष प्रियंका ने बताया कि यदि उनकी 10 सूत्री मांगे पूरी नहीं की गई तो वहां अनिश्चितकालीन समय के लिए धरने पर बैठे रहेंगे धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जमकर प्रदेश सरकार को कोसा।