नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौरसिया की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी में पूर्व पार्षद महेश पाटीदार एडवोकेट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
ज्ञात रहे पाटीदार पूर्व पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष, मध्य प्रदेश पाटीदार समाज निर्वाचन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, पूर्व पार्षद के दायित्व को बखूबी निभा चुके हैं।
पाटीदार की सक्रियता से इन्हें कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पार्षद पाटीदार की नियुक्ति से निश्चित कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान होगी।