नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में प्रस्तावित स्कूल चले हम अभियान 2023 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन मप्र आकाशवाणी एवं अन्य संचार माध्यमों पर समस्त शासकीय शालाओं में 17 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे कराया जाना है। उक्त दिवस पर सभी शालाओं में एसएमसी, एसएमडीसी की विशेष बैठक एवं अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जाना है। उक्त कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधिगण को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाना है। कार्यक्रम दिवस पर समस्त पात्र शालाओं में विशेष भोजन का वितरण कराया जाना है।
स्कूल चलें हम अभियान के अन्तर्गत 17 से 19 जुलाई 2023 तक समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में भविष्य से भेंट कार्यक्रम किया जाना है। इस हेतु विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक बनने हेतु आमंत्रित एवं पंजीयन किया जाना है।
अन्य इच्छुक व्यक्ति भी इस लिंक https://www.educationportal.mp.gov.in/mpsch के माध्यम से 17 से 19 जुलाई के मध्य अपनी सुविधा से किसी एक दिवस का और शाला का चयन कर सकेंगे।