देवास। भोपाल चौराहा पर पटवारी परीक्षा घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस देवास जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में सरकार का विरोध करते हुए भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने आरोप लगाये कि मार्च-अप्रैल 2023 में हुई पटवारी परीक्षा में ग्रुप 2, सब ग्रुप 4 की मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में से 7 बच्चों का सेंटर एन आर आई कॉलेज ग्वालियर था। 9 हज़ार चयनित अभ्यर्थियों में से लगभग 1 हज़ार चयनित अभ्यर्थियों का सेंटर छत्प् कॉलेज था। ये कॉलेज बीजेपी विधायक संजीव कुशवाह का है। इसे लेकर युवा कांग्रेस ने सवाल उठाए है की बीजेपी नेता के कॉलेज से ही क्यों 10 में से 7 टॉपर है। इस कॉलेज का संबंध भिंड विधायक कुशवाह से है। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर ही देवास शहर में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप था जिस कॉलेज से अभ्यार्थियों ने अंक हासिल कर परीक्षा में टॉपर रहे हैं। इस कालेज में गड़बड़ी हुई है। इसीलिए एक परीक्षा सेंटर के सात परीक्षार्थी टॉपर रहे हैं। हम मांग करते हैं की पूर्ण परीक्षा की सीबीआइ जांच हो।