BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 1:07 pm
BIG NEWS : जीरन थाने के एसआई प्रतापसिंह पंवार और मुखबिर की सूचना, जब टीम के साथ की घेराबंदी तो हत्थे चढ़ा तस्कर, अब न्यायालय ने सुनाई इतने साल के सश्रम कारावास की सजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुए की शराब की तस्करी करने वाले आरोपी रामलाल पिता गंगाराम बांछड़ा, उम्र-50 वर्ष, निवासी-ग्राम सगरग्राम, जिला नीमच को धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत 02 वर्ष के सश्रम कारावास व 25000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक 18.04.2017 दिन के लगभग 01ः30 बजे सगरग्राम स्थित प्रतापसिंह के घर के सामने की हैं। थाना जीरन में पदस्थ एएसआई प्रतापसिंह पंवार को शराब तस्कारी के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई, जिसकी तस्दीक हेतु वह मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे, जहां पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया, जिसके पास दो आसमानी रंग की प्लास्टिक की केन रखी थी। वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसकों घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा प्लास्टिक की दो केनों में क्रमशः 30-30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुए की शराब थी, जिसकी वह अवैध रूप से तस्करी एवं विक्रय कर रहा था। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर एवं शराब को जप्तकर उसके विरूद्ध पुलिस थाना जीरन में अपराध क्रमांक 98/17 पंजीबद्ध किया गया। एएसआई शंकरसिंह चौहान द्वारा अग्रीम अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण के विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी एवं विवेचक सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुए अपराध को प्रमाणित कर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE