भोपाल | मप्र में चुनावी बिगुल बजने यानि चुनाव आचार संहिता लगने में अब दो महीने का ही वक्त बचा है। ऐसे में शिवराज सरकार जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए प्रदेश भर में विकास पर्व का आयोजन करेगी। 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक प्रदेश के सभी जिलों में विकास पर्व मनाया जाएगा। सीएम शिवराज विकास पर्व के दौरान प्रदेश भर में दौरे करेंगे। 28 दिनों में दो लाख करोड़ के कामों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे।
बड़वानी से शुरु होगा विकास पर्व
16 जुलाई को बड़वानी से विकास पर्व की शुरुआत की जाएगी। विकास पर्व में मुख्य रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे। 2 लाख करोड़ से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं , आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विकास पर्व के दौरान प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि पूजन
बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास
7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण
36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन
83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ
नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन
अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश
10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन
जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों का सम्मेलन
गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना , मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम
किसान कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम
महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण रोजगार एवं स्वरोजगार कमजोर वर्ग कल्याण शिक्षा स्वास्थ्य और सुशासन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन