BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 2:28 pm
KHABAR : खुद कैलाश विजयवर्गीय के लिए काम करने वाले ने लगाए घर के बहार बोर्ड, कहा, BJP पोषित गुंडों से परेशान होकर मकान बेचना चाहता हूं, जानिए किया है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

इंदौर | विधानसभा-2 में स्थित क्लर्क कालोनी के एक मकान पर लगा होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लगे होर्डिंग पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पोषित गुंडों द्वारा परेशान होकर यह मकान बेचना है - पुराने जनसंघी। राजधानी भोपाल के एक विधानसभा क्षेत्र में भी एक घर पर ऐसा ही होर्डिंग लगा होने की बात सामने आई है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह फोटो भी शेयर की है। जिस कॉलोनी का मामला है, वह बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के विधानसभाक्षेत्र में आता है और बोर्ड लगाने वाला खुद को कैलाश विजयवर्गीय समर्थक बता रहा है।

मेरे पति विजयवर्गीय के बरसों काम करते रहे हैं : काजल

घर बेचने का बोर्ड लगाने वाले परिवार की काजल पति अजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि पास में रहने वाले चीकू यादव और सुधीर यादव मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। रोज हमको धमकाते हैं और कहते है कि घर ख़ाली करो। हम इस पर क़ब्जा करेंगे। दो दिन पहले उन्होंने पति के सिर में चाकू मारा। मुझे व मेरी सास को धक्का देकर गिरा दिया। मेरे पति अजय मिश्रा बरसों से वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के लिए काम कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE