BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 5:22 pm
NEWS : एनएसयूआई निम्बाहेड़ा ने विश्वविद्यालय के जारी बीएससी के परीक्षा परिणामो के पुनर मूल्यांकन हेतु परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निम्बाहेड़ा । नगर के स्थानीय महाविद्यालय में शनिवार को एन.एस.यु.आई इकाई निम्बाहेडा ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीएससी प्रथम वर्ष के परिणामों के पुनर मूल्यांकन को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्रनेता दीपक धाकड़ एवं भवरसिंह श्कतावत ने बताया कि इस वर्ष मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी बीएससी प्रथम वर्ष परीक्षा के जो परिणाम जारी किए गए है उनमें सभी महाविद्यालयों मे भारी त्राुटियां देखने को मिल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं मे भारी रोष व्याप्त हो रहा है। बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में त्रुटीयां साफ नजर आ रही है जिनमें 80 प्रतिषत छात्रों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया है। इस तरह के परीणामों से महाविद्यालय प्रशासन भी हेरान परेशान है साथ ही महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों मे भी भारी रोष है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, इकाई निम्बाहेड़ा ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक से मांग की है कि छात्रो के हित में बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों का जल्द से जल्द पुनर मुल्यांकन करवाया जाए। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की इस तर्क संगत व वाजिब मांग को नही माना गया तो प्रशासन को छात्र संगठन के उग्र प्रदर्शन को सामना करना पडेगा जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।  
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम अहीर, छात्रसंघ महासचिव अजय सिंह राजपुत, दीपक धाकड़, भवरसिंह श्कतावत, नवरतन प्रजापत, आदित्य पहाड़िया, ऋतिक शर्मा, यशराज सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, सूरज मीणा, पंकज रेगर, शेबान गोरी, अभिषेक खटीक, शौरभ सेन, कमलेश अहीर, सुमित सेन, समीर कुरैशी, जयश्री राजौरा, पायल नाथ, शांता गायरी, सोनु पाटीदार, नीलू जनवा, रवीना चौधरी, सीमा शर्मा, कृष्णा गायरी, शकुंतला प्रजापत, कविता शर्मा, रानू, भावना पाटीदार, रानू जाटव एवं हितेश सेन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE